BSSC Recruitment 2022: बिहार कृषि विभाग में होगी 2600 से अधिक पदों पर भर्ती, जान लें पूरी जानकारी
BSSC Recruitment 2022: BSSC द्वारा कृषि विभाग में जल्द ही 2667 पदों पर भर्ती की जाएगी. बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी. इसके तहत प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 774 एवं वर्ग 2 के 89 पदों क...और पढ़ें

BSSC Recruitment 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग, BSSC द्वारा कृषि विभाग में जल्द ही 2667 पदों पर भर्ती की जाएगी. बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 774 एवं वर्ग 2 के 89 पदों के लिए प्रशासन विभाग को अनुशंसा भेज दी गई है.
इसके अलावा कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि समन्वयक के 1470, उद्यान लिपिक के 87 एवं उद्यान सेवक के 247 पदों पर भर्ती के लिए भी बीएसएससी को अनुशंसा भेजी गई है. जिन पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.
कृषि मंत्री ने मंगलवार को बमेती, पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी. इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव भी मौजूद थे. फिलहाल कृषि मंत्री द्वारा सूचित किए गए उपरोक्त पदों पर भर्ती का अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को रोजगार समाचार पत्रों एवं आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri: CIC में बनना चाहते हैं ऑफिसर, तो करना होगा ये काम, बिना परीक्षा होगा चयन, मिलेगी अच्छी सैलरी
Faculty Bharti 2022 : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में निकली है फैकल्टी पदों पर भर्ती, 2.18 लाख तक है सैलरी