• Hindi News
  • National
  • Cyclone Tauktae Tracking Update; Gujarat Rajasthan News | Cyclonic Storm Tauktae Latest News Photo Video, Indian Meteorological Department Rain Alert Today

ताऊ ते तूफान:गुजरात में तबाही मचाकर तूफान कमजोर पड़ा, NDRF ने कहा- संकट गुजर गया; PM मोदी प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे

अहमदाबाद3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताऊ ते कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात को डराने के बाद अब राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह अब कमजोर पड़ता जा रहा है। जल्द ही इसके डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।

गुजरात के कई जिलों में इसके असर से सोमवार रात और मंगलवार को भारी बारिश हुई है। तेज हवा चलने से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और मकान गिर गए। नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के डीजी एसएन प्रधान का कहना है कि तूफान का सबसे खराब दौर गुजर गया है।

बुधवार सुबह भावनगर पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह राज्य के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह भावनगर पहुंचेंगे और इसके बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से दीव और सौराष्ट्र के जिलों में हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

गुजरात में 7 की मौत, 2400 गांवों में बिजली नहीं
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि तेज हवाओं की वजह से 40 हजार पेड़ गिर गए हैं और 16,500 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 2400 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं है। 122 कोविड हॉस्पिटल में भी पावर सप्लाई में दिक्कत हुई है। राज्य में 7 लोगों की मौत हुई है।

तूफान की वजह से बने हालात को देखते हुए राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब 20 मई से दोबारा टीके लगने शुरू होंगे।

महाराष्ट्र में 6 हजार से ज्यादा गांव प्रभावित
ताऊ ते से 3 दिन में 5 राज्यों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 11 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इनमें रायगढ़ जिले से 4, रत्नागिरी और ठाणे से 2-2, सिंधुदुर्ग और धुले जिले से 1-1 शामिल हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुई है।

तूफान से महाराष्ट्र में 6 हजार 349 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। इससे पहले सोमवार और रविवार को तूफान की वजह से कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में 5 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गोवा और तमिलनाडु में 2-2 लोगों की जान गई थी।

अरब सागर में 4 जहाजों में 495 लोग फंसे
ताऊ ते तूफान के बाद मुंबई के समुंदर में 4 जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों पर 710 लोग फंसे हैं और इनमें से अब तक 215 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 495 अभी भी फंसे हुए हैं। मुंबई से 175 किमी दूर हीरा फील्ड्स में बार्ज P-305 पर रेस्क्यू मिशन जारी है। इस पर सबसे ज्यादा 273 लोग सवार थे, इनमें से 177 को रेस्क्यू किया गया है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

गुजरात के जूनागढ़ के गांधीचौक इलाके में एक होर्डिंग गिरने से रेलवे स्टेशन तक का रास्ता बंद हो गया।
गुजरात के जूनागढ़ के गांधीचौक इलाके में एक होर्डिंग गिरने से रेलवे स्टेशन तक का रास्ता बंद हो गया।

जूनागढ़ में सोमवार को आधी रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इससे शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इसके अलावा शहर के गांधी चौक इलाके में सिटी राइड बस पर होर्डिंग गिर गया था। इसके चलते गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक का रास्ता बंद हो गया। घटना की जानकारी नगर निगम को मिली तो होर्डिंग हटा दिया गया। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

राजकोट में देर रात 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ गिर गए।
राजकोट में देर रात 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ गिर गए।
वेरावल में तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर टिन शेड उड़ गए। वहीं बाईपास रोड पर कई पेड़ उखड़ने से ट्रैफिक रुक गया।
वेरावल में तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर टिन शेड उड़ गए। वहीं बाईपास रोड पर कई पेड़ उखड़ने से ट्रैफिक रुक गया।

तूफान की मौजूदा स्थिति यह है?
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताऊ ते अब गुजरात से राजस्थान की तरफ बढ़ गया है। इस चक्रवात के चलते आज पूरे राज्य में बादल छाए हुए हैं। जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश का दौर भी शुरू हो गया। डूंगरपुर, बांसवाड़ा में भारी बारिश होने की चेतावनी का देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। प्रशासन ने बिजली गुल होने की आशंका को देखते हुए सभी अस्पतालों में जेनरेटर और ऑक्सीजन का बैकअप तैयार कर लिया है।

रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं
ताऊ ते तूफान के चलते पश्चिम रेलवे ने एहतियातन कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आज 09116 भुज-दादर, 09456 भुज-बांद्रा, 02946 ओखा-मुंबई सेंट्रल, 09204 पोरबंदर-सिकंदराबाद, 02941 भावनगर-आसनसोल, 06505 गांधीधाम-केएसआर बेंगलुरू ट्रेनें रद्द रहेंगी। 19 मई को 08402 ओखा-पुरी, 01191 भुज-पुणे, 09203 सिकंदराबाद-पोरबंदर, 02946 ओखा-मुंबई रद्द रहेगी।

दिल्ली में भी दिखेगा साइक्लोन का असर
ताऊ ते के चलते वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली में अगले 2 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। साइक्लोन की वजह से चल रही हवाओं के असर से वेस्टर्न UP और हरियाणा में भी अगले 2 दिन में बारिश हो सकती है।

ताऊ ते गुजरा नहीं, नए तूफान की आहट
अभी ताऊ ते गुजर ही रहा है कि मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान के पास एक नया तूफान विकसित होने के संकेत मिले हैं। ये 23 मई को पूर्वी तट की ओर बढ़ेगा। इसके रास्ते और दिशा के बारे में एक-दो दिन में स्थिति साफ होगी।

खबरें और भी हैं...

Top Cities