- Hindi News
- National
- Bhagat Singh's Nephew Passes Away Due To Post COVID Complications
भगत सिंह के भतीजे का निधन:सोशल एक्टिविस्ट अभय सिंह संधू नहीं रहे, कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के बाद से तबीयत खराब थी
- कॉपी लिंक
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पंजाब के मोहाली में रहते थे। 63 साल के अभय सिंह संधू भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के बेटे थे। कुछ समय पहले उन्होंने कोरोना का संक्रमण हुआ था। वे इससे रिकवर भी हो गए थे। हालांकि, इसके बाद भी उनकी तबीयत खराब ही रह रही थी।
मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभय सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि संधू के इलाज पर हुए खर्च सरकार उठाएगी।
किसान आंदोलन में सक्रिय थे
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अभय सिंह संधू किसानों के साथ थे। इस दौरान वे किसानों को समर्थन देने दिल्ली से सटी कुंडली बॉर्डर पर आते रहते थे। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ बेमियादी अनशन की भी चेतावनी दी थी।
महामारी के बीच चौंकाने वाली स्टडी: हैदराबाद की हुसैन सागर झील में मिले कोरोनावायरस के जेनेटिक मैटेरियल, पर इससे आगे संक्रमण नहीं फैलता
काशी के पं.राजन मिश्र अस्पताल की डरावनी स्थिति: पांच दिन में 278 मरीज भर्ती, इनमें 79 की मौत, 2 ठीक हुए; आंकड़ा कम करने में जुटे अफसर
यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट से पूछताछ पर बवाल: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने श्रीनिवास से पूछा- दवाएं, मेडिकल इक्विपमेंट कहां से लाए; कांग्रेस बोली- ये केंद्र का भयावह चेहरा
मृत्यु के उत्सव की कहानी: टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का 84 साल की उम्र में निधन, पढ़िए जीवन और मृत्यु को लेकर उनकी अलग सोच बयां करती चिट्ठी