• Hindi News
  • National
  • Maharashtra Covid 19 Live । Oxygen Plant's Establishment In Mumbai । Mobile Vans Taks Corona Test । 20 COVID 19 Patients Escape From Yavatmal

महाराष्ट्र में कोरोना:मुंबई में मोबाइल वैन से किया जाएगा वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन के 14 प्लांट भी लगेंगे; यवतमाल से भागे 20 संक्रमित

मुंबई3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का तापमान जांचते BMC के हेल्थकेयर वर्कर। - Dainik Bhaskar
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का तापमान जांचते BMC के हेल्थकेयर वर्कर।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 67,160 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 63,818 लोग रिकवर हुए और 676 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 28 हजार 836 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34 लाख 68 हजार 610 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 928 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 94 हजार 480 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुंबई में मोबाइल वैन के जरिए वैक्सीनेशन करने का फैसला लिया गया है। यहां ऑक्सीजन के 14 प्लांट भी लगाए जाएंगे। वहीं, यवतमाल के एक कोविड सेंटर से 20 कोरोना मरीज भाग गए हैं।

औरंगाबाद में 44 लोगों की मौत
औरंगाबाद में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,497 नए केस आए हैं। 44 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 2,378 मरीज रिकवर भी हुए हैं। अब तक यहां 1 लाख 17 हजार 488 केस आ चुके हैं। अब तक 2,346 लोगों की मौत हो चुकी है। औरंगाबाद में अभी 14,254 एक्टिव केस हैं।

दादर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की रेंडम सैंपलिंग करती BMC की हेल्थकेयर वर्कर।
दादर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की रेंडम सैंपलिंग करती BMC की हेल्थकेयर वर्कर।

मुंबई की महापौर बोलीं- रेमडेसिविर और वैक्सीन की कमी नहीं
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने रविवार को कहा कि 1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। मुंबई कई इलाकों में वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। इनसे डोर टू डोर वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा, बल्कि कुछ चुनिंदा स्थानों पर ये खड़ी रहेंगी। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन को-विन एप के जरिए ही किया जाएगा।
पेडनेकर ने कहा कि मुंबई के अस्पतालों में कोवैक्सीन के पर्याप्त डोज हैं। उम्मीद करते हैं कि एक-दो दिन में कोविशील्ड के डोज भी हमें मिल जाएंगे। मुंबई में रेमडेसिविर की भी कोई कमी नहीं है। मुंबई में शनिवार को कोरोना के 5,888 केस आए हैं। 30 मार्च के बाद से ये एक दिन में ये सबसे कम केस हैं।

गुजरात से महाराष्ट्र पहुंचेगी तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
ऑक्सीजन के तीन टेंकर लेकर तीसरी ऑक्सीजन एक्स्प्रेस ट्रेन आज महाराष्ट्र पहुंचेगी। इन टेंकरों में से हर एक में 14 टन के करीब ऑक्सीजन है। ट्रेन गुजरात के हापा रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के कलंबोली स्टेशन के लिए चली है। ये ऑक्सीजन रिलायंस के जामनगर प्लांट से लाई जा रही है।

मुंबई में रोज होगा 2 टन ऑक्सीजन का प्रोडक्शन
महाराष्ट्र में बढ़ती ऑक्सीजन डिमांड को देखते हुए जल्द ही मुंबई में 14 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। ये प्लांट वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन को मेडिकल यूज में बदलेंगे। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि प्लांट्स से 960 लीटर प्रतिमिनट और रोजाना 2 टन ऑक्सीजन बनेगी। इनमें से 2-2 प्लांट कल्याण, डोंबिवली और नवी मुंबई में लगाए जाएंगे। इसके अलावा 1-1 प्लांट भिवंडी, उल्लालनगर, अंबरनाथ, बादलपुर, भयंदर, वासी, विरार और पनवेल में लगाया जाएगा।

मुंबई की एक फैक्ट्री में PPE किट तैयार करते कर्मचारी। यहां तेजी से इनका निर्माण किया जा रहा है।
मुंबई की एक फैक्ट्री में PPE किट तैयार करते कर्मचारी। यहां तेजी से इनका निर्माण किया जा रहा है।

मुंबई के बिजनेसमैन ने पुलिस को दी वैनिटी वैन
मुंबई के बिजनेसमैन केतन रावल ने मुंबई पुलिस को फ्री वैनिटी वैन की व्यवस्था की है। इस वैनिटी वैन में बेड, वॉशरूम, ड्रेसिंग टेबल, AC और बेडरूम भी है। केतन ने बताया कि उन्होंने इस तरह की तीन वैनिटी वैन डॉक्टर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स को भी मुफ्त में दी हैं, ताकि उन्हें आराम मिल सके।

यवतमाल में मरीजों के भागने की FIR दर्ज
महाराष्ट्र के यवतमाल में 20 कोरोना मरीज शनिवार को कोविड केयर सेंटर से भाग गए। अधिकारियों बताया कि यवतमाल के घटनजी तालुका में एक हॉस्टल को अस्थाई कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां से कोरोना मरीजों के भागने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने विरार के अस्पताल से 2 लोगों को गिरफ्तार किया
महाराष्ट्र के विरार में 23 अप्रैल को जिस अस्पताल में 15 कोरोना मरीजों की आगजनी के कारण मौत हुई थी, उस अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Top Cities