• Hindi News
  • National
  • Goa Forward Party, BJP's Ally In Goa, Left NDA; Accused Of Distributing Politics On The Government

NDA को एक और झटका:गोवा में भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने छोड़ा NDA का साथ; सरकार पर बांटने वाली राजनीति का आरोप लगाया

पणजी3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवा में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने NDA का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है। - Dainik Bhaskar
गोवा में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने NDA का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

भाजपा की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA को एक और बड़ा झटका लगा है। गोवा में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने NDA का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने NDA के चेयरमैन और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अलग होने की बात कही है। हालांकि 2019 से ही दोनों के बीच दरारें पड़ने लगी थीं। तब GFP के नेताओं ने भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए थे। विजय सरदेसाई ने आरोप लगाया कि प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार के फैसले एंटी गोवा नीतियों के तहत आते हैं। ये गोवा की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बंटवारे की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। सरदेसाई ने कहा कि भाजपा सरकार अब करप्शन में घिर चुकी है और यहां ईमानदारी बिल्कुल नहीं रह गई है।

2022 में होने हैं चुनाव
गोवा फॉरवर्ड पार्टी का एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला ऐसे समय पर आया है जब राज्य में चुनाव नजदीक आने लगे हैं। अगले साल यानी 2022 में यहां चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा के लिए यहां मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Top Cities