• Hindi News
  • National
  • 35 Lakh People Took Dip, Haridwar Is The First City In The World, Where The Biggest Gathering Of This Year

कुंभ का दूसरा शाही स्नान:35 लाख लोगों ने लगाई डुबकी, हरिद्वार दुनिया का पहला शहर, जहां इस साल का सबसे बड़ा जमावड़ा

देहरादून3 वर्ष पहलेलेखक: मनमीत
  • कॉपी लिंक
देशभर से जुटे 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। - Dainik Bhaskar
देशभर से जुटे 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

हरिद्वार में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान हुआ। इसमें सबसे पहले निरंजनी अखाड़े के साधुओं ने हर की पैड़ी घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। फिर सभी अखाड़ों के साधुओं को 30-30 मिनट स्नान करने का समय दिया गया। उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, शाम 6 बजे तक देशभर से जुटे 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसी के साथ हरिद्वार दुनिया का पहला शहर भी बन गया, जहां इस साल कोरोना काल में भी एक दिन में इतनी भीड़ जुटी। दूसरी ओर, सोमवार को कुंभ में एक दिन में सबसे ज्यादा 401 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसने मेला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

कुंभ से एक दिन पहले राज्य में 128 कोरोना केस आए थे

हरिद्वार कुंभ आधिकारिक रूप से एक अप्रैल से शुरू हुआ। इसके लिए देश-दुनिया के लोग 31 मार्च से ही लोग जुटने लगे थे। 30 मार्च को उत्तराखंड में सिर्फ 128 कोरोना पॉजिटिव केस आए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 1400 तक हो गई है। लगातार बढ़ रहे ये आकंड़े अब डराने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...

Top Cities