Archived

मोदी सरकार के तीन सालों में देश का गौरव दुनियाभर में बढ़ा है, 'साथ हैं, विश्वास है-हो रहा विकास है' : केशव मौर्य

Arun Mishra
26 May 2017 1:38 PM GMT
मोदी सरकार के तीन सालों में देश का गौरव दुनियाभर में बढ़ा है, साथ हैं, विश्वास है-हो रहा विकास है : केशव मौर्य
x
केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री
'जो 70 सालों में नहीं हो पाया था, हमारी सरकार के तीन सालों में हासिल कर लिया'
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यामंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान देश की जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। और जो कुछ इससे पहले के 70 सालों में नहीं हो पाया था, हमारी सरकार के तीन सालों में हासिल कर लिया गया।

लखनऊ के विश्वेश्सरैया ऑडिटोरियम में भाजपा के मुखपत्र कमल ज्योाति द्वारा आयोजित समारोह में पार्टी ने अपनी उपलब्धियों की एक तस्वीर पेश की। संगोष्ठी में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान से लेकर सड़क तक, देश तरक्की की ओर बढ़ा है। तीन सालों में देश का गौरव दुनियाभर में बढ़ाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल बीत जाने के बावजूद विरोधी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकते।

उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की 156 उपलब्धियां बताते हुए कहा कि बीजेपी ने शत्रु संपत्ति पर कड़ा कानून पास किया, और काले धन को रोकने के लिए बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून बनाया गया। अपने 34 मिनट के अपने भाषण में केन्द्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों का सिलसिलेवार ढंग से ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में भारत को अभूतपूर्व उपलब्धियों की ओर ले जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में भारत न केवल वैश्विक क्षितिज पर दमदार स्थिति में आया है बल्कि सामरिक और आर्थिक ताकत बनकर भी उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्वमें पहली बार लगा है कि देश में जनता की सरकार है।

इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन महामंत्री सुनील बसंल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन किया। पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशमाब्दीग वर्ष के अवसर पर आयोजित संगोष्ठीध में प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा यह भाजपा का शिखर नहीं है अभी और आगे जाना है। सपा-बसपा से पूर्ण रूपेण मुक्त उ0प्र0 का लक्ष्य लेकर काम करना है। जो लोग अभी हमसे नहीं जुड़े है ऐसे सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करना है।

योगी सरकार गरीब, नौजवान किसान के कल्याण के लिए काम में जुटी है। ''प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में केंद्र की राजग सरकार ने बीते तीन साल में कुछ कठोर और व्यावहारिक फैसलों के साथ राष्ट्र के नव निर्माण और विकास के लिहाज से नई पटकथा लिखने का काम किया है। सवा सौ करोड़ देशवासियों की बदलाव की चाह और इस ओर सरकार के प्रयास ने नये भारत की मजबूत नींव रख दी है। उसने विकास के आह्वान के साथ न केवल सर्व समावेशी विकास का मॉडल दिया बल्कि मोदी सरकार ने राष्ट्र निर्माण में लोगों की भागीदारी को नई दिशा देने का अहम काम भी किया है।''

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा जातिवाद को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण दंगे भड़क रहे हैं। सहारनपुर में हालात बिगड़े हैं, वहीं, बसपा नेता मायावती भी वहां गई उनके वापस जाने के बाद फिर समाज में अस्थिरता पैदा हो गई। उन्होंने बसपा मुखिया का नाम लिए बगैर कहा कि दंगे भड़काने वाले कितने भी बड़े क्यों न हो बख्शे नहीं जाएंगे। सहारनपुर में हुए दंगे की जांच चल रही है। दोषियों को तो पकड़ कर सख्त कार्रवाई की ही जाएगी, वहीं जिनके कारण दंगे भड़क रहे हैं, जांच में वह दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां सपा और बसपा उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। पहले से ही उन्हीं पार्टियों द्वारा समाज में जो बोया गया था इसे ठीक किया जा रहा है। इसके लिए समय लगेगा, ऐसा नहीं है कि तुरंत व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। सुधार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले 3 सालों में मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सुकन्याय समृद्धि योजना, स्टैंड अप इंडिया स्कीम जैसे 270 बड़ी योजनाएं देशवासियों के लिए चलाई है।

Next Story