Archived

अमित शाह का ऐलान, कर्नाटक में BJP के सीएम उम्मीदवार होंगे बीएस येदियुरप्पा

Arun Mishra
26 May 2017 1:00 PM GMT
अमित शाह का ऐलान, कर्नाटक में BJP के सीएम उम्मीदवार होंगे बीएस येदियुरप्पा
x
File Photo
गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी होंगें पार्टी की पहली पसंद?
नई दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह ऐलान किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीएस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होनेवाले हैं।

येदियुरप्पा इससे पहले भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जमीन घोटाले का आरोप लगने के बाद उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी था। हालांकि बाद के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। इस बार बीजेपी एक-एक कदम बेहद संतुलित रखना चाहती है। इसलिए चुनाव से पहले पार्टी ने येदियुरप्पा को अपना चेहरा बनाने का फैसला किया है।

गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी होंगें पार्टी की पहली पसंद?
वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने यह संकेत दिया कि गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या रूपानी गुजरात चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे, शाह ने कहा, वे पहले से ही मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि तब इसका क्या मजलब है, वे पहले ही मुख्यमंत्री हैं। भाजपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतेगी जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा है।
Next Story