Please enable javascript.होली मनाने सपरिवार उत्तराखंड पहुंचीं सोनिया - Sonia Gandhi moved with the family to celebrate Holi in Uttarakhand - Navbharat Times

होली मनाने सपरिवार उत्तराखंड पहुंचीं सोनिया

नवभारत टाइम्स | 06 Mar 2015, 09:49:28 AM

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया अपने परिवार के साथ देहरादून में होली मना रही हैं। चर्चा यह भी है...

sonia gandhi moved with the family to celebrate holi in uttarakhand
होली मनाने सपरिवार उत्तराखंड पहुंचीं सोनिया
मंजरी चतुर्वेदी, नई दिल्ली

कहा जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से रूठ कर ही 'अज्ञात वास' में हैं। वह होली पर भी मां के पास नहीं लौटे। ऐसे में सोनिया गांधी को होली के मौके पर बेटी-दामाद का साथ मिला है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तरांखंड में होली मना रही हैं। बताया जाता है कि सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी, दामाद रॉबर्ट वाड्रा और अपने नाती-नातिन के साथ गुरुवार देर रात उत्तराखंड का रुख किया।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया अपने परिवार के साथ देहरादून में होली मना रही हैं। चर्चा यह भी है कि वह इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल के के पॉल की मेहमाननवाजी भी कबूल करेंगी।

बताया जाता है कि देर रात सोनिया सपरिवार ट्रेन से देहरादून के लिए रवाना हुईं। इतना ही नहीं, रविवार तक उनकी दिल्ली वापसी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पहाड़ हमेशा से ही गांधी परिवार के पसंदीदा जगह रहे हैं।

राहुल गांधी के अचानक छुट्टी पर जाने के बाद उनके डेस्टिनेशन को लेकर लग रही अटकलों में एक कयास पहाड़ों को, खासकर उत्तराखंड के बारे में भी लगाया गया। गांधी परिवार के उत्तरांचल दौरे के पीछे एक संभावना राहुल सहित पूरे परिवार के एक साथ होली मनाने की कोशिश भी जताई जा रही है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर